Raid In Ranchi Private School: झारखंड के रांची में एक प्राइवेट स्कूल में छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया है। स्कूल के अंदर भारी संख्या में कैश बरामद हुआ है। पैसों की गिनती के लिए मशीनें भी मंगवाई गई हैं। पुलिस की तरफ से तलाशी अभियान अभी भी जारी है और स्कूलों के कई कमरों को खंगाला जा रहा है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद में स्कूल के कई बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। यह पूरा का पूरा मामला रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल का है। बुधवार की सुबह बड़ी संख्या में पुलिस बल की टीम जी डी गोयनका स्कूल में पहुंची और रेड करनी शुरू कर दी। स्कूल के अंदर से पुलिस को भारी कैश भी मिला है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस वाले भी कैश गिनने में लगे हुए हैं और कैश इतना है कि नोटों को गिनने के लिए मशीन भी मंगाई गई है। स्कूल किसी पॉलीटिकल पार्टी से जुड़े व्यक्ति का बताया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस की एक टीम एक नेता के घर पर भी जांच करने पहुंची है। हालांकि, रांची पुलिस की तरफ से इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आज की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें ा बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड की राजधानी रांची समेत अलग-अलग जगहों पर पुलिस और जांच एजेंसियां छापेमारी कर रही हैं। इतना ही नहीं टीम को कैश भी मिल रहा है। इससे पहले कोडरमा जिले में पुलिस की टीम ने रेड की थी। छापेमारी में करोड़ों रुपये के साथ-साथ अफीम व अन्य सामग्री भी बरामद हुई थी। वहां पर भी नोटों की संख्या बहुत ज्यादा थी। टीम को नोटों को गिनने के लिए मशीन मंगानी पड़ी थी। पुलिस ने इनकम टैक्स की टीम को भी बुला लिया था। Jharkhand Election: झारखंड में बहू, बेटे, पत्नी को क्यों चुनाव लड़ा रहे हैं तीन पूर्व CM झारखंड में अगले महीने चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए दो फेज में वोटिंग होगी। पहले चरण के लिए 13 नवंबर को और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इन चुनावों के परिणा 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इसके लिए पार्टी ने अपने-अपने दांव खेलने शुरू कर दिए हैं और चुनाव प्रचार में सभी पार्टियां जुट चुकी हैं। None
Popular Tags:
Share This Post:
लखनऊ और गाजीपुर में हुआ एनकाउंटर, बैंक के 42 लॉकर काटने वाले 2 बदमाश ढेर
- by Sarkai Info
- December 24, 2024


क्रिसमस पर स्कूली बच्चों को नहीं बनाया जा सकेगा Santa Claus, पेरेंट्स से लेनी होगी इजाजत
December 24, 2024What’s New
Spotlight
Today’s Hot
-
- December 23, 2024
-
- December 23, 2024
-
- December 23, 2024
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले की गाड़ी पलटी, चार पुलिसकर्मी घायल
- By Sarkai Info
- December 22, 2024
‘बीजेपी एक हिंदू आतंकवादी संगठन’, अखिलेश यादव के विधायक का विवादित बयान
- By Sarkai Info
- December 22, 2024
Featured News
Latest From This Week
संभल के कार्तिकेय मंदिर में ASI की टीम ने की कार्बन डेटिंग, 19 कूप और 5 तीर्थ का भी किया सर्वे
RAJYA
- by Sarkai Info
- December 20, 2024
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.