Navratri Kalash Sthapana: हिंदू पंचांग के अनुसार, 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो रही है। इस दौरान अगले 10 दिनों तक नवरात्रि का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ शारदीय नवरात्रि आरंभ हो जाएगी। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही अखंड ज्योति जलाई जाएगी। नवरात्रि में कलश स्थापना करते समय कलश किस दिशा में कैसे रखें और उसमें क्या-क्या लिखे। इस बारे में तो हमें भली-भांति पता है। लेकिन कलश के ऊपर रखें नारियल को कैसे रखने से क्या फल मिलता है। इसके बारे में काफी कम लोगों को शायद पता होगा। आइए जानते हैं कलश के ऊपर नारियल रखते समय कौन-कौन सी गलतियां न करें… शास्त्रों के अनुसार, कलश को सुख-समृद्धि और मंगल कार्य का प्रतीक माना जाता है। लेकिन नारियल के बिना कलश अधूरा माना जाता है। शास्त्रों में नारियल को भगवान गणेश का प्रतीक माना जाता है। जिसमें त्रिदेवों यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश जी का वास होता है। इसे रखने से आपका काम बिना किसी बाधा पूरा हो सकता है। शास्त्रों के अनुसार, कलश में नारियल रखते समय कुछ नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए, वरना इसका फल उल्टा पड़ता है। नारियल को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इसे कलश के ऊपर स्थापित करने से देवता और तीर्थ मंगलकारी हो और मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहे शास्त्रों में कलश पर नारियल रखने के विषय में बताया गया है कि “अधोमुखं शत्रु विवर्धनाय, ऊर्धवस्य वस्त्रं बहुरोग वृध्यै। प्राचीमुखं वित विनाशनाय, तस्तमात् शुभं संमुख्यं नारीलेलंष्।” यानी कलश पर नारियल का मुख नीचे हो, तो शत्रुओं की वृद्धि होती है। इसके अलावा नारियल खड़ा करके रखते हैं और उसका मुंह ऊपर की ओर होता है तब रोग बढ़ता है यानी घर में रहने वाले लोग अधिक बीमार होते हैं। अगर नारियल का मुख पूर्व दिशा की ओर होता है, तो आर्थिक हानि होती है। नारियल को हमेशा लाल रंग के कपड़े में लपेट लें और मौली यानी कलावा से बांध दें। इसके बाद नारियल को इस तरह से रखें कि उसमें बनी आंखें आपकी तरफ ऊपर की ओर हो यानी जिस तरफ से वह पेड़ की टहनी से जुड़ा होता है। उसी तरह से उसे रखें। डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
Popular Tags:
Share This Post:
What’s New
Spotlight
Today’s Hot
-
- January 6, 2025
-
- January 6, 2025
-
- January 6, 2025
Featured News
Latest From This Week
Horoscope 2025: अपने जन्म समय के हिसाब से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा साल 2025
RELIGION
- by Sarkai Info
- January 6, 2025
महाकुंभ नगर में आकर्षण का केंद्र बने बुलेट वाले बाबा, आयोजन को लेकर कह दी बड़ी बात
HINDI
- by Sarkai Info
- January 6, 2025
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.