ENTERTAINMENT

CineGram: ‘वो बंगाली ब्राह्मण नहीं हैं…’ जब अमिताभ और जया बच्चन की शादी कराने से पंडित ने कर दिया था इनकार, ससुर बोले थे- ‘मैं तो नास्तिक हूं’

सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) 82 साल के हो गए हैं। आज वो अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 82 साल की उम्र में भी एक्टर फिल्मों में एक्टिव हैं और वो लगातार फिल्मों में काम कर रहे हैं। 10 अक्टूबर को उनकी फिल्म ‘वेट्टैयन’ रिलीज हुई है। इससे उन्होंने तमिल सिनेमा में डेब्यू किया है। खैर, जन्मदिन के मौके पर आपको एक्टर की निजी जिंदगी के बारे में बता रहे हैं। किस्सा उनकी शादी के दौरान का है। अमिताभ और जया की शादी को लेकर किस्सा है कि पंडित इनकी शादी करवाने के लिए तैयार नहीं थे। इसके बारे में खुद अभिनेता के ससुर ने अपने एक लेख में बताया था। चलिए बताते हैं इसके बारे में। दरअसल, 1989 में इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ इंडिया के लिए जया बच्चन के पिता तरुण भादुड़ी ने एक लेख लिखा था। उन्होंने इसमें बताया था कि कैसे जया और अमिताभ बच्चन की शादी हुई थी और पंडित जी ने पहले तो उनकी शादी करना से इनकार कर दिया था। इस लेख के अनुसार बताया जाता है कि एक दिन अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन की मां को फोन किया था और शादी की जानकारी दी थी। इसके बाद उन्हें मुंबई बुला लिया था। अगले ही दिन पूर्व एक्ट्रेस का परिवार मुंबई आ गया था। मालाबार के हिल्स में जया बच्चन के पिता के दोस्त रहते थे तो वहीं पर उनकी बेटी की शादी तैयारियां हुई थी। इनकी शादी को सीक्रेट रखा गया था। जया बच्चन के पिता ने अपने लेख के जरिए आगे बताया था कि वो नास्तिक हैं लेकिन, उनकी वाइफ चाहती थीं कि बेटी जया बच्चन की शादी बंगाली रीति रिवाजों के साथ हो। पहले तो उन्हें पंडित नहीं मिल रहे थे। फिर जब बड़ी मुश्किल से पंडित मिले तो वो पंडित दोनों की शादी कराने के लिए तैयार नहीं थे। हवाला दिया था कि अमिताभ बच्चन बंगाली ब्रह्माण नहीं हैं। हालांकि, बाद में जैसे तैसे सभी ने पंडित को राजी किया और सभी रीति-रिवाजों के साथ अमिताभ बच्चन और जया की शादी हुई। शादी के बाद एक्टर लंदन चले गए थे फिर जब वो वापस आए तो भोपाल में उनका वेडिंग रिसेप्शन रखा गया था। बहरहाल, अगर अमिताभ बच्चन के करियर की बात की जाए तो वो उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने के लिए काफी मशक्कत की थी। उन्होंने करियर की शुरुआत ही फ्लॉप फिल्म से की थी। उनकी डेब्यू फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ थी। उन्होंने लगातार एक के बाद एक 12 फिल्में फ्लॉप दी थी। इसकी वजह से करियर की शुरुआत में ही उनको फ्लॉप का टैग मिल गया था। आलम ये हो गया था कि कोई भी हीरोइन साथ काम करने के लिए तैयार नहीं थी। एक्टर भी इससे काफी निराश हो चुके थे। एक समय ये भी आ गया था कि उन्होंने फिल्मों से दूरियां बनाने का भी मन बना लिया था। हालांकि, अमिताभ बच्चन एक्टिंग छोड़ते उससे पहले उनकी लाइफ में वो समय आ गया, जब उनकी किस्मत पलटी। उनके हाथ ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जंजीर’ लगी, जिसे सलीम-जावेद ने बनाया था। इस मूवी को करने के दौरान एक्टर ने मन बना लिया था कि अगर ये फ्लॉप होती है तो वो इलाहाबाद लौट जाएंगे। लेकिन, किस्मत को कुछ और मंजूर था और ये हिट रही थी। यहां से उनकी लाइफ बदल गई और यहीं से बॉलीवुड के शहंशाह बनने का सफर शुरू किया। फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दी। None

About Us

Get our latest news in multiple languages with just one click. We are using highly optimized algorithms to bring you hoax-free news from various sources in India.