PAISA

गिनते-गिनते गणित भूल जाएंगे! टाटा ग्रुप ने इतना पैसा दान कर दिया, जितना कई दिग्गज अरबपतियों की कुल संपत्ति नहीं है

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का कल, 9 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वे 86 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रतन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक का माहौल है। अमीर से लेकर गरीब तक, भारत के हर घर में टाटा का प्रोडक्ट पहुंचाने वाले रतन टाटा ने कभी अमीर बनने के लिए बिजनेस नहीं किया। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि रतन टाटा ने टाटा ग्रुप के लिए अथाह पैसा कमाया, लेकिन उन्होंने पैसे से ज्यादा इज्जत कमाई थी। झारखंड और महाराष्ट्र सरकार ने रतन टाटा के सम्मान में एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया था। आज रतन टाटा को मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। साल 2022 के डाटा के मुताबिक रतन टाटा की कुल नेटवर्थ 3800 करोड़ रुपये थी। लेकिन 31 मार्च, 2024 को टाटा ग्रुप का कुल मार्केट कैप 365 अरब डॉलर था। इतने बड़े कारोबारी साम्राज्य के बावजूद रतन टाटा की गिनती कभी दुनिया के सबसे धनी लोगों की लिस्ट में नहीं हुई। टाटा ग्रुप की विरासत को नए मुकाम पर पहुंचाते हुए रतन टाटा ने कभी धनी बनने के लिए नहीं बल्कि भारत को एक बेहतर देश बनाने के लिए बिजनेस किया। आपको जानकर हैरानी होगी की रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा ग्रुप साल 2021 तक ही 102.4 अरब डॉलर यानी करीब 85,99,09,12,00,000 रुपये दान कर चुका था। 2021 के EdelGive Hurun Philanthropists Of The Century रिपोर्ट में इसका जिक्र है। ये इतनी बड़ी रकम है कि आज भी दुनिया के कई दिग्गज अरबपतियों की नेट वर्थ इतनी नहीं होगी। ब्लूमबर्ग के मुताबिक आज यानी 10 अक्टूबर को पूरी दुनिया में सिर्फ 15 लोगों की कुल संपत्ति ही 102 बिलियन डॉलर से ज्यादा है। जबकि अगस्त, 2024 की एक रिपोर्ट के मुताबिक पूरी दुनिया में कुल अरबपतियों की संख्या 2781 थी। यानी टाटा ग्रुप ने 2021 तक जितना पैसा दान कर दिया था, 2766 अरबपति आज भी उतनी नेट वर्थ नहीं बना पाए हैं। Latest Business News None

About Us

Get our latest news in multiple languages with just one click. We are using highly optimized algorithms to bring you hoax-free news from various sources in India.