SPORTS

ये क्या! एक दो नहीं, इंग्लैंड ने मुल्तान में तोड़ दिए 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड; रिकॉर्ड्स की तो झड़ी लग गई

ENG vs PAK: मुल्तान में मेजबान पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस में एक समय पाकिस्तान टीम काफी मजबूत नजर आ रही थी लेकिन जैसे ही इंग्लैंड की बल्लेबाजी आई तो मैच का पासा ही पलट गया। पाकिस्तान के पहली पारी के 556 रनों के स्कोर के जवाब में इंग्लैंड ने 823 रन स्कोरबोर्ड पर टांगते हुए कई बड़े रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिए। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में चौथी बार ऐसा देखने को मिला जब किसी टीम ने एक पारी में 800 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया। यह टेस्ट क्रिकेट में चौथा बड़ा स्कोर भी है। इंग्लैंड को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में पूर्व कप्तान जो रूट और हैरी ब्रूक का अहम योगदान रहा। हैरी ब्रूक ने शानदार तिहरा शतक जड़ा जबकि जो रूट ने दोहरा शतक लगाते हुए कई बड़े कीर्तिमान अपने नाम किए। हैरी ब्रुक टेस्ट क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे तेज तिहरा शतक लगाया। उन्होंने 300 का आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ 310 गेंदें ली। ब्रूक 317 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रूट ने 262 रनों की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 454 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई। इस तरह टेस्ट में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड टूट गया। रूट और ब्रूक ने मिलकर एडम वोजेस और शॉन मार्श के 449 रनों के साझेदारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड चकनाचूर किया। रूट और हैरी ब्रूक की ये साझेदारी टेस्ट क्रिकेट में किसी मेहमान जोड़ी द्वारा बनाई गई सबसे बड़ी साझेदारी है। उन्होंने 90 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन और विल पोन्सफोर्ड ने मिलकर इंग्लैंड में 451 रनों की पार्टनरशिप की थी। अब जाकर ये रिकॉर्ड टूटा है। यही नहीं, रूट और हैरी ब्रूक की 454 रनों की साझेदारी पाकिस्ताने के खिलाफ टेस्ट में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड कॉनराड हंट और गैरी सोबर्स के नाम था जिन्होंने 1958 में 446 रनों की पार्टनरशिप की थी। Latest Cricket News

                बैटिंग पार्टनर                रन            खिलाफ            साल  
            जो रूट और हैरी ब्रूक                454           पाकिस्तान           2024
       एडम वोजेस और शॉन मार्श                449           वेस्टइंडीज            2015
  थिलन समरवीरा और महेला जयवर्धने                437           पाकिस्तान            2009

About Us

Get our latest news in multiple languages with just one click. We are using highly optimized algorithms to bring you hoax-free news from various sources in India.