इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, IIT रुड़की, ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। शेड्यूल की मानें तो, परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को होगी और इसके लिए एडमिट कार्ड कल यानी 7 जनवरी 2025 को जारी किए जाएंगे। पहले एडमिट कार्ड 2 जनवरी को जारी होने वाले थे, लेकिन बाद में प्रशासनिक कारणों से जारी होने की तारीख को टाल दिया गया। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, उम्मीद है कि GATE 2025 एडमिट कार्ड लिंक सुबह 11 बजे के आसपास एक्टिव हो जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवार लॉगिन पेज पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और अन्य डिटेल का इस्तेमाल करके GATE 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड का लिंक gate2025.iitr.ac.in पर देखा जा सकता है। एंट्रेंस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को मूल और वैध फोटो पहचान दस्तावेज (कोई फोटोकॉपी/स्कैन की गई कॉपी/कोई एक्सपायर दस्तावेज नहीं) लाना आवश्यक है, जिसे ऑनलाइन आवेदन भरते समय बताया गया था। छात्रों को परीक्षा हॉल में एंट्री के समय इनमें से कोई एक पहचान पत्र साथ लाना होगा। याद रहे कि किसी भी परिस्थिति में परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद एंट्री की अनुमति नहीं दी जाएगी। जो उम्मीदवार देर से एंट्री करेंगे, उन्हें परीक्षा पूरी करने के लिए कोई अतिरिक्त समय नहीं मिलेगा। ये एंट्रेंस एग्जाम 100 नंबर्स की होती है और इसमें कुल 65 प्रश्न होते हैं। पेपर अंग्रेजी में लिखा जाता है। दो टाइम के MCQ होंगे, पहले MCQsमें- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा। दूसरे MCQs में - प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा। वहीं, NAT - न्यूमैरिकल आंसर-टाइप (NAT) प्रश्नों में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होता है। साथ ही MSQ प्रश्नों में गलत उत्तरों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाता है। हालाँकि, एक भी गलत विकल्प या विकल्पों के आधे सही संयोजन के लिए कोई आंशिक अंक नहीं दिए जाते हैं। Latest Education News None
Popular Tags:
Share This Post:
IIT JAM 2025 का क्या है एग्जाम पैटर्न? जानिए इसकी मार्किंग स्कीम
- by Sarkai Info
- January 7, 2025


सेना में निकली ग्रुप सी पदों पर भर्ती, अप्लाई करने की योग्यता से लेकर सैलरी तक जानें हर डिटेल
January 7, 2025What’s New
Spotlight
Today’s Hot
-
- January 6, 2025
-
- January 6, 2025
-
- January 6, 2025
Featured News
Latest From This Week
विदेशी छात्रों के लिए दो विशेष श्रेणी के वीजा की शुरुआत, अवधि से लेकर जानें हर एक जरूरी डिटेल
EDUCATION
- by Sarkai Info
- January 5, 2025
CTET परीक्षा में क्या गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग होती है? जानें इसकी अंकन योजना
EDUCATION
- by Sarkai Info
- January 5, 2025
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.