जारी ठंड और घने कोहरे के बीच चंडीगढ़ प्रशासन ने केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के लिए स्कूल के समय में बदलाव की घोषणा की है। जारी आदेश के अनुसार, 8वीं कक्षा तक की कक्षाओं के लिए भौतिक मोड में कक्षाएं निलंबित कर दी गई हैं, हालांकि ऑनलाइन कक्षाएं सुबह 9 बजे से आयोजित की जाएंगी। वहीं, कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए कक्षाएं सुबह 9:30 बजे के बाद ही शुरू होंगी और दोपहर 3:30 बजे तक समाप्त होंगी। कर्मचारियों के लिए समय को तदनुसार समायोजित किया जा सकता है। वहीं, गाजियाबाद, पटना, झारखंड में भी 8वीं तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। गाजियाबाद में 8वीं क्लास तक स्कूलों को 11 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। इस संबंध में ऑफिशियल ऑर्डर जारी किया गया है। आदेश को डीएम केजिला अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के जारी किया गया है। गौतमबुद्धनगर जिले में 8वीं तक के लिए सभी स्कूल बंद चल रहे हैं। इसमें कुछ स्कूल ऑनलाइन क्लासेज आयोजित कर रहे है। पटना और झारखंड में 8वीं तक के लिए स्कूल बंद पटना के जिला प्रशासन ने लगातार ठंड और कम तापमान के कारण 11 जनवरी 2025 तक सभी निजी और सरकारी स्कूलों में कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए शैक्षणिक गतिविधियों को स्थगित करने का आदेश दिया है। यह निर्देश पटना के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) चंद्रशेखर सिंह ने रविवार को एक आधिकारिक आदेश में जारी किया। कक्षा 9 और उससे ऊपर के लिए स्कूल सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुलेंगे। वहीं, झारखंड में शीतलहर के कारण किंडरगार्टन से लेकर कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल 7 से 13 जनवरी तक बंद रहेंगे। ये भी पढ़ें- भारत में दो अक्षर वाले रेलवे स्टेशन कौन से हैं? Latest Education News None
Popular Tags:
Share This Post:
IIT JAM 2025 का क्या है एग्जाम पैटर्न? जानिए इसकी मार्किंग स्कीम
- by Sarkai Info
- January 7, 2025


सेना में निकली ग्रुप सी पदों पर भर्ती, अप्लाई करने की योग्यता से लेकर सैलरी तक जानें हर डिटेल
January 7, 2025What’s New
Spotlight
Today’s Hot
-
- January 6, 2025
-
- January 6, 2025
-
- January 6, 2025
Featured News
Latest From This Week
विदेशी छात्रों के लिए दो विशेष श्रेणी के वीजा की शुरुआत, अवधि से लेकर जानें हर एक जरूरी डिटेल
EDUCATION
- by Sarkai Info
- January 5, 2025
CTET परीक्षा में क्या गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग होती है? जानें इसकी अंकन योजना
EDUCATION
- by Sarkai Info
- January 5, 2025
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.