EDUCATION

यूपी के बाद अब बिहार के इस जिले में बंद किए गए बच्चों के स्कूल, इस दिन तक नहीं चलेंगी क्लासेस

इन दिनों देश के कई हिस्सों में गलन वाली ठंड देखने को मिल रही है, फिर वो चाहे यूपी हो, दिल्ली हो या फिर बिहार। हर जगह काफी ठंड की मार देखने को मिल रही है। इसी के मद्देनजर यूपी के कई जिलों में बच्चों के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इसी बीच बिहार की राजधानी में भी जिलाधिकारी ने बढ़ती ठंड को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है, जो बच्चों के हित में है। इस फैसले के कारण अब राजधानी के सभी स्कूलों की छुट्टियां कर दी गईं हैं। पटना के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) चंद्रशेखर सिंह ने रविवार को जारी एक आदेश में कहा कि पटना जिला प्रशासन ने ठंड के मौसम और कम तापमान के कारण सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में कक्षा 8 तक की एकेडमिक एक्टिविटीज पर 11 जनवरी तक रोक लगा दी है। साथ ही डीएम ने कहा कि 9वीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक चलेंगी। हालांकि, बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों को आदेश के दायरे से बाहर रखा गया है। इससे पहले डीएम ने 1 जनवरी को सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में सुबह 9 बजे से पहले और शाम 4 बजे के बाद क्लास चलने पर रोक लगा दी थी। आईएमडी के मौसम बुलेटिन के मुताबिक, बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मोतिहारी में रविवार को राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि उत्तर-पश्चिमी, मध्य और दक्षिण बिहार के जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। वहीं, पटना में रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे के मुकाबले 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस था। पटना का न्यूनतम तापमान 1 जनवरी को 7 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन रविवार को इसमें 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। वहीं, अधिकतम तापमान 1 जनवरी को 15 डिग्री सेल्सियस था, जिसमें शनिवार को 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पर रविवार को पटना का अधिकतम तापमान बढ़कर 16.3 डिग्री सेल्सियस हो गया। आईएमडी ने बताया कि दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली अंतर के कारण ठंड और बढ़ गई है, जिससे लोग कांप रहे। मोतिहारी में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस, छपरा में 6.9 डिग्री सेल्सियस और डेहरी में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पटना से अधिक ठंडा रहा, जबकि मुजफ्फरपुर में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में इन पांच शहरों में न्यूनतम तापमान में 0.2 से 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। Latest Education News None

About Us

Get our latest news in multiple languages with just one click. We are using highly optimized algorithms to bring you hoax-free news from various sources in India.