EDUCATION

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2024 की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

भारतीय डाक विभाग (India Post) की ओर से निकाली गई ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2024 के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था उनके लिए शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी हुई है। यह मेरिट लिस्ट हरियाणा और जम्मू-कश्मीर राज्य को छोड़कर अन्य सभी सर्किल के लिए उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट को इंडियन पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि इंडिया पोस्ट के इस भर्ती अभियान के जरिए देश भर में 23 सर्किलों में ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती होनी है। भर्ती राज्यवार आयोजित की जाती है, जिसमें प्रत्येक राज्य को अलग-अलग संख्या में पद आवंटित किए जाते हैं, जिसमें राजस्थान में 2,718 पद, बिहार में 2,558 पद, उत्तर प्रदेश में 4,588 पद, मध्य प्रदेश में 4,011 पद और छत्तीसगढ़ में 1,338 पद शामिल हैं। इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2024 की दूसरी मेरिट लिस्ट को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर आपको Candidate’s Corner में सबसे नीचे ऑनलाइन इंगेजमेंट में जाना है और यहां से अपना राज्य चुनना है। अब आपको “लिस्ट ऑफ शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर पीडीएफ ओपन होगा। इसमें आप अपना नाम और रोल नंबर डालकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट 22 अगस्त को जारी की गई थी। इस भर्ती के माध्यम से देशभर के 23 सर्किल में कुल 44228 ग्रामीण डाक सेवक पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। None

About Us

Get our latest news in multiple languages with just one click. We are using highly optimized algorithms to bring you hoax-free news from various sources in India.