ENTERTAINMENT

CineGram: ‘मैं प्रग्नेंट हूं’, जब बिना शादी के नेहा धूपिया ने दी थी घरवालों को प्रेग्नेंसी की न्यूज, पेरेंट्स ने रख थी शर्त, 72 घंटों में करनी पड़ी थी शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) आज बड़े पर्दे से दूर रहती हैं। मगर रिएलिटी शोज और इवेंट्स में तो नजर आ ही जाती हैं। नेहा धूपिया स्क्रीन पर थोड़े ही समय रहीं मगर उन्होंने उतने ही समय में राज किया है। फिर चाहे वो उनके अभिनय की बात हो या फिर खूबसूरती की। एक्ट्रेस ने अपनी बोल्डनेस से भी पर्दे पर राज किया है। फिल्मों के साथ-साथ एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। अंगद बेदी के साथ उनकी शादी काफी लाइमलाइट में रही। वो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। ऐसे में आज आपको नेहा के उस किस्से के बारे में बता रहे हैं, जब उन्होंने बिना शादी के ही घरवालों को प्रेग्नेंस की न्यूज दी थी। दरअसल, नेहा धूपिया आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 27 अगस्त, 1980 को केरल के कोच्चि में हुआ था। वो एक सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता इंडियन नेवी में अफसर थे। एक्ट्रेस को बचपन से ही एक्टिंग में रूची थी। इस वजह से नेहा ने साल 2000 में चकाचौंध की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने बतौर टीवी एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत की थी। वो पहली बार टीवी सीरियल ‘राजधानी’ में दिखी थीं। इसके बाद 2002 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। यहां से एक्ट्रेस को फिल्मों में ब्रेक मिला और साल 2003 में वो पहली बार फिल्म ‘कयामत: द सिटी अंडर थ्रेट’ के जरिए बड़े पर्दे पर नजर आईं। इसमें उन्हें अजय देवगन के अपोजिट कास्ट किया गया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अच्छा मुकाम हासिल किया। नेहा धूपिया की चर्चा उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब रही है। अंगद बेदी के साथ एक्ट्रेस की शादी काफी लाइमलाइट में रही थी। इसकी वजह थी नेहा का बिना शादी के प्रेग्नेंट हो जाना। एक्ट्रेस शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं और इसकी वजह से उन्हें जल्दबाजी में शादी करनी पड़ी थी। नेहा धूपिया ने टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में खुद खुलासा किया था और बताया था कि जब उन्होंने पेरेंट्स को अंगद बेदी के साथ अपने रिश्ते और प्रेग्नेंसी की जानकारी दी तो कैसा रिएक्शन था। एक्ट्रेस ने बताया था कि जब प्रेग्नेंसी के बारे में उनके पेरेंट्स को पता चला तो वो शॉक्ड रह गए और उनके आगे शर्त रख दी थी। नेहा धूपिया ने बताया था कि प्रेग्नेंसी की जानकारी मिलने के बाद पेरेंट्स ने शादी के लिए दो दिन का समय दे दिया था। ऐसे में एक्ट्रेस ने कहा था कि उनके अंगद से शादी करना इसलिए आसान हो गया था क्योंकि वो उन्हें चार साल से जानती थीं। इसके बाद 72 घंटों में ही शादी की सारी तैयारी की गई और 10 मई 2018 को उन्होंने अंगद बेदी से गुरुद्वारे में शादी कर ली थी। शादी के 5 महीने के बाद यानी नवंबर 2018 में नेहा ने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम मेहर बेदी है। वो अपनी शादी से बेहद ही खुश हैं और आज उनके दो बच्चे हैं। None

About Us

Get our latest news in multiple languages with just one click. We are using highly optimized algorithms to bring you hoax-free news from various sources in India.