RELIGION

Lucky Stone: इन राशियों के लिए माणिक्य फायदेमंद, जानिए धारण करने की विधि और लाभ

Manik Stone: वैदिक ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। साथ ही सूर्य देव आत्मविश्वास, प्रतिष्ठा, सरकारी नौकरी, पिता, मान- सम्मान और राजनीति के कारक हैं। वहीं सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी हैं। साथ ही सूर्य देव का रत्न माणिक्य है। जिसको धारण करने से व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। साथ ही राजनीति में सफलता मिलती है। आइए जानते हैं माणिक्य रत्न धाऱण करने के लाभ और पहनने की विधि… रत्न शास्त्र अनुसार माणिक्य धारण करने से व्यक्ति को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति की आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। वहीं करियर और कारोबार में तरक्की मिलती है। वहीं अगर आप राजनीति से जुड़े लोग भी माणिक्य धाऱण कर सकते हैं। साथ ही जो लोग सरकारी काम से जुड़े हुए हैं वो लोग माणिक्य पहन सकते हैं। बाजार में माणिक्य रत्न सबसे अच्छा बैंकॉक देश का आता है। वहीं माणिक्य रत्न को कम से कम 8 से सवा 8 रत्ती का खरीदना चाहिए। वहीं तांबा या सोने के धातु में माणिक्य को धारण करना सबसे लाभप्रद होता है। वहीं माणिक्य को अनामिका उंगली में धारण करना चाहिए। साथ ही अंगूठी को पहले गंगाजल और गाय के दूध से शुद्ध करनी चाहिए। उसके बाद अंगूठी को धारण करना चाहिए। साथ ही माणिक्य रत्न पहनने के बाद सूर्य देव से संबंधित चीजों का दान निकालकर मंदिर में किसी पूजारी को देना चाहिए।

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024

About Us

Get our latest news in multiple languages with just one click. We are using highly optimized algorithms to bring you hoax-free news from various sources in India.