RELIGION

Kartik Month 2024 Niyam: कल से शुरू हो रहा सबसे पुण्यकारी कार्तिक महीना, इस माह में बिल्कुल भी न करें ये गलतियां, जानें सही नियम

Kartik Month 2024: हिंदू धर्म में कार्तिक माह को सबसे पुण्यकारी माना गया है। कार्तिक का महीना स्नान और दान-पुण्य के लिए विशेष महत्व रखता है। इस महीने में पूजा-पाठ और स्नान-दान करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। कार्तिक महीने में घर से बाहर किसी पवित्र नदी में स्नान, गायत्री जप एवं दिन में केवल एक बार भोजन करके व्यक्ति को शुभ फल प्राप्त होते हैं और उसकी तरक्की होती है।कार्तिक मास के दौरान प्रयागराज में स्नान और दर्शन करना लाभकारी माना जाता है। लेकिन अगर आप वहां स्नान करने में असमर्थ हैं तो आप घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल डालकर उन नदियों का भाव अपने मन में रखकर, जैसे कि आप वहीं पर स्नान कर रहे हों, स्नान कीजिये। कार्तिक महीना सबसे पवित्र बताया गया है ऐसे में इस माह में ये काम बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। आइए जानते कार्तिक महीने में किन नियमों का पालन करना चाहिए। इस साल कार्तिक माह की शुरुआत 18 अक्टूबर 2024 से हो रही है। कार्तिक महीना का समापन 15 नवंबर 2024 को होगा। इसके बाद मार्गशीर्ष मास शुरू हो जाएगा, जिसे अगहन माह भी कहते हैं। (Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के दिन इतने बजे तक रहेगा भद्रा, सुहागिन महिलाएं इस दौरान भूलकर भी न करें ये काम Mangal Gochar 2024: दिवाली से पहले मंगल करेंगे कर्क राशि में गोचर, इन राशियों का बदलेगा भाग्य, मिलेगा धन का अपार लाभ None

About Us

Get our latest news in multiple languages with just one click. We are using highly optimized algorithms to bring you hoax-free news from various sources in India.