HI

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: यश का जीना हराम करेगी आशिका, खुद को बताएगी 'रखैल'

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 27 August 2024: सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में सवि और रजत ने अपनी जंग जीत ली है। सवि और रजत को सई की कस्टडी मिल चुकी है। ऐसा होते ही सवि और रजत के बेटे के जश्न मनाना शुरू कर दिया है। सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में अब तक आपने देखा, भाग्यश्री सई के आने की खुशी में पार्टी का आयोजन करती है। इस दौरान सवि ओर रजत जमकर धमाल मचाते हैं। इस दौरान आशिका और यश सई को घर छोड़ने आते हैं। आशिका सवि की पहली रसोई की रस्म के लिए एक तोहफा भी लेकर आती है। हालांकि घर में आशिका को कोई भी भाव नहीं देता है। रात होते ही भाग्यश्री को याद आता है कि उसने कृष्ण जन्माष्टमी की कोई तैयारी नहीं की है। इसी बीच सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में एक और नौटंकी शुरू होने वाली है। Also Read - Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई की घर वापसी होते ही ग्रैंड पार्टी रखेगी दादी, आशिका के सीने पर लोटेंगे सांप सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, सवि और रजत मिलकर छप्पनभोग बनाएंगे। इस दौरान भाग्यश्री रजत को कृष्ण जन्माष्टमी की कहानी सुनाने को कहेगी। एंटरटेनमेंट न्यूज के गलियारे की मानें तो रजत सई को कहानी सुनाने से मना कर देगा। रजत बताएगा कि ऐसा करके उसके पुराने जख्म बार बार उभर आते हैं। ऐसे में सवि सई को एक नए अंदाज में कृष्ण जन्माष्टमी की कहानी सुनाएगी। Also Read - Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई का टेस्ट करवाकर रजत को फंसाएगी आशिका, उखाड़ेगी गढ़े मुर्दे Abhi kal hi court wale Scene me they literally Showed The face of Savi's bd mann ?? #ghumhaikisikeypyaarmeiin pic.twitter.com/XJrukETIfE — bhavikaxfandom (@bhavikaxfandom) August 26, 2024 कहानी सुनाते समय सवि की आंख में कुछ गिर जाएगा। ऐसे में रजत कृष्ण जन्माष्टमी की कहानी पूरी करेगा। ऐसा होते ही 12 बज जाएंगे। 12 बजे सवि और रजत अपने पूरे परिवार के साथ कृष्ण जन्माष्टमी का जश्न मनाएंगे। इसी बीच ईशा और शांतनु भी कृष्ण जन्माष्टमी के जश्न में पहुंच जाएंगे। वहीं आशिका यश से लड़ना शुरू कर देगी। आशिका दावा करेगी कि यश उसका इस्तेमाल कर रहा है। आशिका खुद को यश की रखैल बताएगा। ऐसे में यश आशिका को शांत करवाने की कोशिश करेगा। ऐसी ही और और एंटरटेनमेंट न्यूज के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुड लाइफ ...। Also Read - Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवि के किरदार को लात मार चुकी हैं ये हसीनाएं, अपने पैर पर मारी कुल्हाड़ी None

About Us

Get our latest news in multiple languages with just one click. We are using highly optimized algorithms to bring you hoax-free news from various sources in India.