बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' साल 2023 के दिसंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। हालांकि, रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इस फिल्म को लेकर कहा गया कि इसमें काफी हिंसा दिखाई गई और ये महिला विरोधी है। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' पर प्रतिक्रिया दी है। कंगना रनौत ने मेकर्स पर सवाल उठाते हुए फिल्म को निराधार बताया है। आइए जानते हैं कि कंगना रनौत ने और क्या कहा है। Also Read - Top 10 Entertainment News: कंगना रनौत के बयान पर हुआ विवाद, फिल्म 'स्काईफोर्स' की रिलीज डेट बदली! एंटरटेनमेंट (Entertainment News) इंडस्ट्री की एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सिद्धार्थ कनन को दिए गए इंटरव्यू में कहा, 'किस तरह की फिल्म है आप देख लीजिए। बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचाती है पेट्रियार्की वाली फिल्म। देखकर लगता है कि कहा से निकल रहे हैं ये लोग तालियां-सीटियां मारने? कुल्हाड़ी लेकर अगर लड़के निकले और मारा मारी, खून, सिर्फ कुल्हड़ी लेकर निकले हुए हैं। ना कोई उनको लॉ एंड ऑर्डर पूछा रहा है। मशीन गन लेकर वो स्कूल में जाते हैं, जैसे की पुलिस है ही नहीं। जैसे कि कोई उसका खामियाजा है कि नहीं।' कंगना रनौत के आगे कहा, 'लॉ एंड ऑर्डर है ही नहीं, लाशों के ढेर हैं। क्यों मस्ती छाई हुई है। ना वो लोक कल्याण के लिए है, ना वो सरहदों के लिए है, ना वो जन कल्याण के लिए है। बस मस्ती में हैं। ड्रग्स लेकर मस्त हैं। और क्या जनता निकलती है उसको देखने के लिए, आप जनता को भी देखिए। तो क्या बोल क्या सकते हैं ऐसी सोसाइटी के लिए? चिंता की बात है। इस तरह की फिल्मों को डिसकरेज होना चाहिए और निंदा होनी चाहिए। जो लोग बना रहे हैं उनकी आलोचना करनी चाहिए।' Also Read - 'मेरे खिलाफ इंडस्ट्री में हुई साजिश', 'इमरजेंसी' के प्रमोशन के दौरान बोलीं कंगना रनौत वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' 6 सितंबर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कंगना रनौत ने अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' को डायरेक्ट करने के साथ ही इसे प्रोड्यूस भी किया है। कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, सतीश कौशिक, मिलिंद सोमन और महिमा चौधरी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। Also Read - Lock Upp 2 Contestants List: कंगना रनौत को खूब तेवर दिखाएंगे ये 9 कंटेस्टेंट्स, 'लॉकअप 2' के लिए हैं एकदम परफेक्ट None
Popular Tags:
Share This Post:
What’s New
Spotlight
Today’s Hot
-
- August 27, 2024
-
- August 27, 2024
-
- August 26, 2024
Featured News
Latest From This Week
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.