Stree 2 Box Office Collection Day 11: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 सिनेमाघरों मे धमाल मचा रही है। 15 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म पर नोटों की छप्पड़फाड़ बारिश हो रही है। ये फिल्म रोजाना एक नया रिकॉर्ड सेट कर रही है और बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर चुकी फिल्मों को मात दे रही है। स्त्री 2 में जबरदस्त कॉमेडी और मजेदार हॉरर का तड़का लगा है, जिसे देखकर लोग सिनेमाघरों में अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। ये फिल्म 300 करोड़ के क्लब में आसानी से शामिल हो गई और अब ये फिल्म 400 करोड़ी के क्लब में एंट्री ले चुकी है है। फिल्म ने दूसरे रविवार को धुंआधार कमाई की है। आइए आपको फिल्म का टोटल कलेक्शन बताते हैं। Also Read - Stree 2 Box Office Collection Day 10: 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका, 'गदर 2' का रिकॉर्ड हुआ धुआं-धुआं श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) ने अपने दूसरे रविवार को रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की खेल खेल में और जॉन अब्राहम की वेधा से टक्कर मिली, लेकिन स्त्री 2 ने दोनों फिल्मों को बुरी तरह पछाड़ दिया और बॉक्स ऑफिस पर छा गई। इस फिल्म ने महज 9 दिनों के अंदर ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था और अब फिल्म दो दिनों के अंदर ही 400 करोड़ के करीब पहुंच गई है। स्त्री 2 ने 10वें दिन यानी दूसरे शनिवार को 33 करोड़ का शानदार कलेक्शन करके बॉक्स ऑफिस हिला दिया था और दूसरे रविवार यानी 11वें दिन फिल्म की कमाई में भयंकर बढ़ोतरी हुई। फिल्म ने 11वें दिन 40.75 करोड़ की शानदार कमाई की है। इसके साथ ही स्त्री 2 का टोटल कलेक्शन 401.65 करोड़ तक पहुंच गया है। Also Read - Stree 2 Box Office Collection Day 10: 350 करोड़ी हुई श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2', 10वें दिन वीकेंड का मिला जबरदस्त फायदा देखें ट्वीट BLOCKBUSTER SUNDAY - 'STREE 2' JOINS ₹ 400 CR CLUB... #Stree2 RUNS RIOT on [second] Sun... Cinemas across #India - from multiplexes to single screens - witness outstanding occupancy, driving the overall total to ₹ 400 cr. Urban centres are performing exceptionally well, but… pic.twitter.com/eizLR4tJXi — taran adarsh (@taran_adarsh) August 26, 2024 साल 2024 बॉलीवुड के लिए ज्यादा खास नहीं रहा। बीते कुछ महीनों में अच्छी अच्छी फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन कोई भी ब्लॉकबस्टर का टैग नहीं ले पाई। हालांकि, स्त्री ने सबको पछाड़ते हुए ब्लॉकबस्टर का टाइटल ले लिया है। इस फिल्म ने गदर 2, पठान, जवान, केजीएफ 2 और द कश्मीर फाइल्स समेत कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और टीवी जगत से जुड़ी तमाम खबरों के लिए बने रहे बॉलीवुडलाइफ के साथ। Also Read - राजकुमार राव से नहीं इस एक्टर संग शादी का सपना देखती थीं पत्रलेखा, एक्ट्रेस ने किया था खुलासा None
Popular Tags:
Share This Post:
What’s New
Spotlight
Today’s Hot
-
- August 27, 2024
-
- August 27, 2024
-
- August 26, 2024
Featured News
Latest From This Week
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.