जर्मनी के मैगडेबर्ग शहर के क्रिसमस बाजार में एक कार ने कई लोगों को शुक्रवार को टक्कर मार दी थी। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी और 200 से अधिक लोग घायल हैं। मरने वालों में 75 साल की बुजुर्ग महिला भी शामिल है। जर्मनी की पुलिस ने इस मामले 50 साल के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार उसने ही अकेले घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान तालिब अल अब्दुलमोहसिन के रूप में की है। तालिब का जन्म सऊदी अरब में हुआ था और वह मनोचिकित्सक है। तालिब बर्नबर्ग में रहता है। मार्च 2020 से तालिब मनोचिकित्सक के तौर पर काम कर रहा था। पुलिस ने हादसे के बाद तुरंत उसे गिरफ्तार कर कस्टडी में ले लिया। तालिब पर पांच लोगों की हत्या और कई लोगों की हत्या की कोशिश और शारीरिक नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। तालिब साल 2006 में जर्मनी आया था और 2016 में उसे बतौर शरणार्थी पहचान मिली थी। तालिब एक वेबसाइट भी चलता है जिसका मकसद मुस्लिमों को खाड़ी के उनके देश में उत्पीड़न से बचने में मदद करना है। खतरे में कनाडा की जस्टिन ट्रूडो सरकार, सहयोगी ने खींचा समर्थन का हाथ, भारतीय मूल के सांसद बोले- पीछे हट जाइए हादसे को लेकर जर्मनी की गृहमंत्री नैन्सी फेजर ने पत्रकारों से कहा कि यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि संदिग्ध व्यक्ति इस्लामोफोबिया सोच रखता है। वहीं पुलिस ने कहा कि हमने पहले में ही उसके बारे में आकलन किया था कि यह भविष्य में खतरा पैदा कर सकता है। जर्मन की गृह मंत्री ने कहा कि हम इस मामले में जांच करेंगे क्या अधिकारियों के पास पहले से ही आरोपी के बारे में जानकारी थी और किस प्रकार की जांच उसके बारे में की गई थी। इस हादसे में चार महिलाओं की मौत हुई थी और मरने वालों में एक 9 साल का बच्चा था। हादसे में 200 से अधिक लोग घायल हैं और इसमें से 41 लोग की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि अभी तक किसी भी मृतक का नाम नहीं बताया गया है। पढ़ें दुनिया की 5 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कौन सी हैं? None
Popular Tags:
Share This Post:

Israel-Hamas War: इजरायल ने पहली बार स्वीकार की हमास नेता हानिया की हत्या कराने की बात, हूती विद्रोहियों को भी दी चेतावनी
December 24, 2024
‘अमेरिका में सिर्फ दो ही जेंडर होंगे…’, डोनाल्ड ट्रंप ने बताया क्या होगा उनका एक्शन प्लान
December 24, 2024What’s New
Spotlight
Today’s Hot
-
- December 23, 2024
-
- December 23, 2024
-
- December 23, 2024