बिहार में बीपीएससी परीक्षा में हुई धांधली को लेकर भाजपा और आरजेडी आमने सामने हैं। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पेपर लीक के आरोपियों का संबंध आरजेडी से बताया तो इस पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भड़क गए। तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए उन्हें सबसे बड़ा निकम्मा उपमुख्यमंत्री करार दे दिया। तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, “उनसे बड़ा निकम्मा उपमुख्यमंत्री आज तक किसी ने नहीं देखा होगा। वे कहते हैं RJD के लोग पेपर लीक कराते हैं, तो पकड़ो, हम पकड़ेंगे? सबूत दिखाएं, पकड़े और जेल में डाले। सीबीआई, आईटी और ईडी की मदद से पकड़ें। इनकी कोई उपलब्धि है? आज हत्या, लूट जारी है, बैंक लूटे जा रहे हैं, अपहरण हो रहा है। हम इसकी सूची जारी करते हैं। ये लोग केवल दया पर उपमुख्यमंत्री बने हुए हैं, ये लोग बिहार का नुकसान कर रहे हैं।” तेजस्वी यादव यही नहीं रुके। उन्होंने सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह थके हुए मुख्यमंत्री और रिटायर्ड अधिकारियों के साथ सरकार चला रहे हैं। तेजस्वी ने कहा, “मुख्यमंत्री के पास अब कोई विजन नहीं है। चाचा कभी इधर कभी उधर। बिहार में तो स्थिर सरकार भी नहीं होती है। बिहार का चुनाव देश का इकलौता चुनाव होता है, जब पूरे देश में कहीं और चुनाव नहीं होता है। वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में तो एक फेज में चुनाव कर नहीं करवा पाते तो पूरे देश में क्या कराएंगे? ‘सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने देंगे 2500 रुपये’, तेजस्वी यादव ने की ‘माई-बहिन मान योजना’ की घोषणा सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा, “चाचा पूर्णिया में थे और कहा था कि उनका अंतिम चुनाव है। उन्होंने खुद अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी। नीतीश कुमार यात्रा पर निकल रहे हैं लेकिन उन्हें सबसे पहले छात्र और छात्राओं से मिलने आना था।” बीपीएससी के छात्र बिहार लोक सेवा आयोग के खिलाफ धरने पर बैठे थे। इसी धरना स्थल पर छात्रों के समर्थन में तेजस्वी यादव भी वहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि 70वीं बीपीएससी परीक्षा जो बिहार में हुई है, उसे रद्द किया जाना चाहिए। हम लोग पूरे तरीके से न्याय चाहते हैं। पढ़ें तेजस्वी क्यों बोले- आम सहमति से ही तय हो ‘इंडिया’ का नेता None
Popular Tags:
Share This Post:
लखनऊ और गाजीपुर में हुआ एनकाउंटर, बैंक के 42 लॉकर काटने वाले 2 बदमाश ढेर
- by Sarkai Info
- December 24, 2024


क्रिसमस पर स्कूली बच्चों को नहीं बनाया जा सकेगा Santa Claus, पेरेंट्स से लेनी होगी इजाजत
December 24, 2024What’s New
Spotlight
Today’s Hot
-
- December 23, 2024
-
- December 23, 2024
-
- December 23, 2024
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले की गाड़ी पलटी, चार पुलिसकर्मी घायल
- By Sarkai Info
- December 22, 2024
‘बीजेपी एक हिंदू आतंकवादी संगठन’, अखिलेश यादव के विधायक का विवादित बयान
- By Sarkai Info
- December 22, 2024
Featured News
Latest From This Week
संभल के कार्तिकेय मंदिर में ASI की टीम ने की कार्बन डेटिंग, 19 कूप और 5 तीर्थ का भी किया सर्वे
RAJYA
- by Sarkai Info
- December 20, 2024
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.