RAJYA

‘कान्हा तेरी यमुना काली हो गई… केजरीवाल के पाप धोते-धोते’, BJP ने आप सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र

Aarop Patra Against AAP Govt: दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले यहां की सियासत काफी दिलचस्प होती जा रही है। एक तरफ तो आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल महिलाओं और बुजुर्गों के लिए दो स्कीम की शुरुआत कर रहे हैं। इसी समय अब भारतीय जनता पार्टी ने आप सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और प्रवीण खंडेलवाल जैसे बीजेपी नेताओं ने एक कार्यक्रम में यह जारी किया है। इस मौके पर विजेंद्र गुप्ता, रमेश बिधूड़ी, आरती मेहरा और सरदार आरपी सिंह जैसे अन्य बड़े नेता भी मौजूद थे। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आप सरकार द्वारा किए गए बड़े-बड़े वादों को याद दिलाते हुए कई सवाल खड़े किए। बीजेपी सांसद ने कहा कि आप सरकार ने यमुना नदी को इतना प्रदूषित कर दिया है कि यह इतनी बदबूदार, झागदार और जहरीली हो गई है। मुझे याद है 2022 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा था कि अगले चुनाव से पहले, वह लोगों के साथ यमुना नदी में डुबकी लगाएंगे यानी 2025 के चुनाव से पहले। केजरीवाल 10 साल बीत गए हैं और 2025 में जाने के लिए सिर्फ 10 दिन बचे हैं, क्या यमुना की सफाई हुई? क्या यमुना साफ हो गई है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि यमुना जी को अब इतना प्रदूषित कर दिया है कि अब यहां पर पर्व मनाना भी बंद कर दिया गया है। उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि क्या यमुना साफ हो गई। उन्होंने कहा, ‘कान्हा तेरी यमुना काली हो गई, केजरीवाल के पाप धोते-धोते।’ बीजेपी सांसद ने कहा कि वायु प्रदूषण और खराब सीवेज सिस्टम के कारण दिल्ली गैस चैंबर बन गई है। इससे मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियां हो रही हैं। पानी प्रदूषित है। आज समय आ गया है कि दिल्ली को बचाया जाए और अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार को खत्म किया जाए। दिल्ली में संजीवनी योजना का पंजीकरण शुरू आप सरकार के खिलाफ बीजेपी द्वारा आरोप पत्र जारी करने पर आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘बीजेपी के पास चुनाव लड़ने का कोई एजेंडा नहीं है। उन्हें दिल्ली की जनता को बताना चाहिए कि उन्होंने 5 साल में दिल्ली के लिए क्या किया है। आप ने बिजली, पानी, महिलाओं की यात्रा, सड़क और कई अन्य चीजों के मामले में दिल्लीवासियों के लिए बहुत काम किया है। इन लोगों ने क्या काम किया है। दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त हो गई है। उन्होंने कोई काम नहीं किया है। अब जब वे चुनाव के लिए आए हैं, तो वे मेरे खिलाफ चार्जशीट जारी कर रहे हैं। उनके पास सीएम का कोई चेहरा नहीं है। ‘AAP जीत गई तब भी CM नहीं बन सकते अरविंद केजरीवाल’, संदीप दीक्षित ने क्यों किया ये बड़ा दावा पढ़ें पूरी खबर… None

About Us

Get our latest news in multiple languages with just one click. We are using highly optimized algorithms to bring you hoax-free news from various sources in India.