Rashifal 2025: जल्द ही नया वर्ष का शुभारंभ होने जा रहा है। यह साल ज्योतिष और अंकशास्त्र के हिसाब से बहुत खास माना जा रहा है। इस साल ग्रह-नक्षत्रों में कई बड़े बदलाव होंगे, जिनका असर सभी 12 राशियों पर दिखेगा। साल 2025 में गुरु बृहस्पति, राहु-केतु से लेकर कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। वहीं, साल 2025 में मंगल का शासन होने वाला है। दरअसल, अंकशास्त्र के मुताबिक, 2025 का मूलांक 9 है, जो मंगल ग्रह का प्रतीक है। ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है। इसे ग्रहों का सेनापति भी कहा जाता है। यही वजह है कि इस साल मंगल का असर खासतौर पर कुछ राशियों पर ज्यादा रहेगा। इन राशियों के लिए 2025 काफी भाग्यशाली साबित होने वाला है। इस दौरान इन राशियों को जमकर लाभ मिलेगा। इनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2025 में मंगल किन राशियों की किस्मत चमकाने वाले हैं। मेष राशि वालों के लिए साल 2025 बहुत ही शानदार रहेगा। इस राशि के स्वामी मंगल हैं, इसलिए आपको हर काम में सफलता मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप बड़े फैसले लेने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप बचत भी कर पाएंगे। नौकरीपेशा हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है, आपके इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है, आय के नए स्त्रोत बनेंगे। परिवारवालों का सहयोग मिलेगा। कर्क राशि के लिए भी यह साल अच्छा रहेगा। साल की शुरुआत में मंगल इसी राशि में होगा, जिससे आपको नए मौके मिलेंगे। आप अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर कुछ बड़ा करने की सोचेंगे। करियर में तरक्की होगी और निजी जीवन में खुशियां आएंगी। 2025 निवेश के लिए समय उत्तम रहेगा। प्रॉपर्टी और शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं। आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन के साथ वेतन में इजाफा हो सकता है। सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल की कृपा से यह साल खुशियों और तरक्की का रहेगा। व्यापार और नौकरी में उन्नति होगी। आप खुद पर ध्यान देंगे और अपनी कमजोरियों को दूर करेंगे। इस साल आपके लिए नए मौके और सफलताएं इंतजार कर रही हैं। लंबे समय से रुके और अटके काम पूरे होंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही परेशानी और आर्थिक तंगी से निजात मिलेगी। कुंभ राशि वालों के लिए 2025 शांतिपूर्ण और खुशहाल रहने वाला है। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस साल आपके लक्ष्य पूरे होंगे। हालांकि, स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। 2025 में नौकरीपेशा को वेतनवृद्धि के साथ पदोन्नति का लाभ मिल सकता है। इस साल में आपको कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। करियर में आ रही परेशानी समाप्त होगी। मीन राशि के लिए यह साल मंगल के असर से बेहतरीन रहेगा। आप अपनी बातचीत की कला से करियर में उछाल लाएंगे। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी और आपको नए मौके मिलेंगे। नए साल में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। समाज में मान-सम्मान की बढ़ोतरी होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। हर क्षेत्र में सफलता और भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। सिंगल लोगों को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। None
Popular Tags:
Share This Post:
What’s New
Spotlight
Today’s Hot
-
- January 6, 2025
-
- January 6, 2025
-
- January 6, 2025
Featured News
Latest From This Week
Horoscope 2025: अपने जन्म समय के हिसाब से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा साल 2025
RELIGION
- by Sarkai Info
- January 6, 2025
महाकुंभ नगर में आकर्षण का केंद्र बने बुलेट वाले बाबा, आयोजन को लेकर कह दी बड़ी बात
HINDI
- by Sarkai Info
- January 6, 2025
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.