ओडिशा के भुवनेश्वर शहर के लुंबिनी विहार इलाके में सोमवार को चार अज्ञात बदमाशों ने एक महिला का अपहरण कर लिया और उसके पुरुष साथी की कथित तौर पर पिटाई की। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शहर के मैत्री विहार थानाक्षेत्र में देर रात डेढ़ बजे उस समय हुई, जब महिला अपने पुरुष साथी के साथ घर लौट रही थी। पीटीआई-भाषा की पुलिस के अनुसार, महिला को अपहरण के करीब पांच घंटे बाद बरामद किया गया। पुलिस द्वारा तलाशी अभियान शुरू किये जाने के बाद बदमाशों ने महिला को बरमुंडा इलाके में कथित तौर पर छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि बदमाश एक सफेद कार में आए और महिला को जबरन ले जाने से पहले उन्होंने शख्स की कथित तौर पर पिटाई की। पुलिस के मुताबिक, आकाश सिंह नाम के शख्स को गंभीर चोटें आईं हैं और उसका शहर के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस आयुक्तालय के कर्मचारी आरोपियों को पकड़ने के लिए भुवनेश्वर शहर और उसके आसपास के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रहे हैं। मामले में आगे की जांच की जा रही है। अकेलापन दूर करने के लिए शख्स ने की थी दूसरी शादी, नई दुल्हन ने कर दिया बड़ा कांड, हैरान कर रही पूरी घटना None
Popular Tags:
Share This Post:

पिता ने काटा एक साल के बेटे का सिर, मंजर देख अधिकारियों के उड़े होश, कमजोर दिलवाले न पढ़ें ये ‘राक्षसी’ वारदात
December 23, 2024
तय हो चुका था रिश्ता, प्रेमिका ने सरकारी नौकरी की रखी शर्त, नहीं लगी जॉब तो शादी से किया इनकार, गाजियाबाद के प्रेमी ने पार की सारी हदें
December 23, 2024What’s New
Spotlight
Today’s Hot
-
- December 23, 2024
-
- December 23, 2024
-
- December 23, 2024