MAHARASHTRA

मुंबई में महिला डॉक्टर से हाथापाई और गाली गलौज, कोलकाता जैसी दरिंदगी करने की मिली धमकी

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि मुंबई से भी एक ऐसी घटना की कोशिश सामने आई है। मुंबई के साठे नगर इलाके में एक महिला डॉक्टर को कोलकाता के ट्रेनी डॉक्टर की तरह हाल भुगतने की धमकी दी गई है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार (24 अगस्त) की शाम साठे नगर के मानखुर्द में पीड़ित डॉक्टर के क्लीनिक के सामने दोपहिया वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान पीड़ित डॉक्टर ने एक बच्चे को जोर से डाटा। इसके बाद बच्चा अपने साथ 3 महिलाओं को लाया और पीड़ित महिला डॉक्टर के साथ हाथपाई और गाली गलौज किया। इसी दौरान एक आरोपी ने पीड़िता डॉक्टर को कोलकाता जैसे घटना की धमकी दे डाली। पीड़ित डॉक्टर की शिकायत के बाद पुलिस ने एक युवक समेत तीन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ धारा 346/2024, 118(1), 115(2), 74, 79, 351(2), 352, 324(4), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों के नाम बताएं हैं। पहले आरोपी का नाम काजल रामास्वामी और दूसरे का अरुणा इंगले है। पुलिस ने आरोपियों की जो जानकारी दी है, वह इस प्रकार है... None

About Us

Get our latest news in multiple languages with just one click. We are using highly optimized algorithms to bring you hoax-free news from various sources in India.