Champai Soren Will Join BJP: झारखंड के एक प्रमुख आदिवासी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 30 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले हैं। इस बात की पुष्टि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने की है। बता दें कि इस साल अक्टूबर-नवंबर में 81 विधानसभा सीटों वाले झारखंड के लिए चुनाव होने की संभावना है। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हमारे देश के एक प्रतिष्ठित आदिवासी नेता चंपई सोरेन ने कुछ देर पहले केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात की। वह आधिकारिक तौर पर 30 अगस्त को रांची में बीजेपी में शामिल होंगे। पिछले हफ्ते की शुरुआत में चंपई सोरेन ने कहा था कि वे राजनीति नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने तीन ऑप्शन बताए थे- रिटायरमेंट, संगठन या दोस्त। मैं रिटायर नहीं होऊंगा, मैं पार्टी को मजबूत करूंगा, नई पार्टी बनाऊंगा और अगर रास्ते में कोई अच्छा दोस्त मिलता है तो उसके साथ आगे बढ़ूंगा। चंपई सोरेन का बीजेपी में शामिल होने का फैसला ऐसे समय में आया है जब पार्टी झारखंड में अपना आधार मजबूत करने में जुटी है। बीजेपी में चंपई का शामिल होना एक रणनीतिक कदम के तौर पर देखा जा रहा है। इसकी वजह से आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आदिवासी समुदायों के बीच पार्टी का प्रभाव बढ़ने की संभावना है। JMM से नहीं दिया इस्तीफा लेकिन नई पार्टी बनाने का किया ऐलान, BJP की ‘बेरुखी’ से बदले चंपई सोरेन के सुर? हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद जेएमएम नेता को सीएम पद पर नियुक्त किया गया था। फिर झारखंड हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन को जमानत दे दी और 3 जुलाई को चंपई सोरेन को सीएम पद को छोड़ना पड़ा। कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वह इस बात से नाखुश थे कि हेमंत सोरेन को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया था। इसके बाद उन्होंने कहा था कि कोल्हान के एक छोटे से गांव में रहने वाले एक गरीब किसान के बेटे को इस मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया। अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत में औद्योगिक घरानों के खिलाफ मजदूरों की आवाज उठाने से लेकर झारखंड के आंदोलन तक, मैंने हमेशा जन-सरोकार की राजनीति की है। राज्य के आदिवासियों, मूलवासियों, गरीबों, मजदूरों, छात्रों एवं पिछड़े तबके के लोगों को उनका अधिकार दिलवाने का प्रयास करता रहा हूं। किसी भी पद पर रहा अथवा नहीं, लेकिन हर पल जनता के लिए उपलब्ध रहा, उन लोगों के मुद्दे उठाता रहा, जिन्होंने झारखंड राज्य के साथ, अपने बेहतर भविष्य के सपने देखे थे। None
Popular Tags:
Share This Post:
Blog: अंतरिक्ष में नई जमीन की तलाश, इसरो चंद्रयान-4 और 5 के प्रक्षेपण को है तैयार
August 27, 2024कोलकाता लेडी डॉक्टर के रेप-मर्डर के खिलाफ नबन्ना मार्च, BJP-TMC आमने सामने, छावनी में तब्दील शहर
August 27, 2024What’s New
Spotlight
Today’s Hot
-
- August 27, 2024
-
- August 26, 2024
-
- August 26, 2024
Featured News
Latest From This Week
बीजेपी ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए जारी की नई लिस्ट, 15 उम्मीदवारों के नाम घोषित
NATIONAL
- by Sarkai Info
- August 26, 2024
Ladakh: लद्दाख मे बनेंगे 5 नए जिले, केंद्रशासित प्रदेश को लेकर गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान
NATIONAL
- by Sarkai Info
- August 26, 2024
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.