RELIGION

1 साल बाद सूर्य देव करेंगे गुरु के घर में प्रवेश, इन राशियों को मिल सकता है अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा

Surya Gochar 2024: वैदिक पंचांग अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य 1 साल बाद दिसंबर में धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। धनु राशि पर गुरु ग्रह का आधिपत्य है। वहीं गुरु और सूर्य देव में मित्रता का भाव है। ऐसे में कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों को पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं… आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से लग्न भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही ऐसे में आपको अपने सभी कार्यों में सफलता मिलती जाएगी। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान वह कामयाबी मिलेगी जिसके लिए वह काफी समय से मेहनत कर रहे थे। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। सूर्य देव का राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से पंचम भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही पकी पर्सनल लाइफ भी इस अवधि में पहले से काफी अच्छी रहेगी। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बीताएंगे। वहीं अगर आपका प्रेम संबंध चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। वहीं इस समय जो छात्र एडमिशन लेना चाहते हैं वो किसी उच्च संस्थान में एडमिशन ले सकते हैं। आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए सूर्य का गोचर बहुत ही सौभाग्यशाली रहेगा। दरअसल, नौकरीपेशा लोगों को किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। साथ ही इस दौरान आपके माता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024

About Us

Get our latest news in multiple languages with just one click. We are using highly optimized algorithms to bring you hoax-free news from various sources in India.