RELIGION

धनतेरस से पहले व्यापार के दाता बुध होंगे उदित, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, नई नौकरी के साथ धन लाभ के योग

Budh Uday 2024: ग्रहों के राजकुमार बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बुध को सुख-समृद्धि, बुद्धि, व्यापार, एकाग्रता का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध के राशि परिवर्तन करने का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। इस समय बुध अस्त अवस्था में है। वहीं आने वाली 22 तारीख को वह तुला राशि में उदित हो जाएंगे। बुध के उदित होने से कुछ राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं बुध के उदित होने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ… द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध महाराज 22 अक्टूबर 2024 की शाम 06 बजकर 58 मिनट पर शुक्र द्वारा शासित राशि तुला में उदित होने जा रहे हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का उदित होना लाभकारी हो सकता है। इस राशि में बुध पांचवें भाव में उदित होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। करियर के क्षेत्र में उच्च प्रगति के साथ नौकरी के की अवसर मिल सकते हैं। ऐसे में आप संतुष्ट महसूस कर सकते हैं। व्यापार की बात करें, तो सट्टेबाजी के माध्यम से अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। धन लाभ के कई योग बन रहे हैं। इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा धन बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। जीवन में खुशियां ही खुशियां हो सकती है। लव लाइफ में अच्छी जाने वाली है। पार्टनर के साथ अच्छा समय जाने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस राशि में बुध दूसरे भाव में उदित होने वाले हैं। ऐसे में परिवार का विकास होगा और खुशियों की दस्तक होगी। आप अपने काम के प्रति अधिक सतर्क और जागरूक होंगे। करियर के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिल सकता है। नौकरी के सिलसिले में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आपको लाभ अवश्य मिल सकता है। व्यापार में भी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए ये अवधि लाभकारी सिद्ध हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से आपको काफी लाभ मिल सकता है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। इस राशि के लग्न भाव में बुध उदित होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। व्यापार में भी आपको लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आपके द्वारा किए गए निवेश में अब अच्छा रिटर्न मिलने वाला है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024

About Us

Get our latest news in multiple languages with just one click. We are using highly optimized algorithms to bring you hoax-free news from various sources in India.