RELIGION

Navratri 2024 Day 9: नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री को लगाएं इन चीजों का भोग, सभी मनोकामनाओं की होगी पूर्ति

Shardiya Navratri 2024 Day 9 Maa Siddhidatri ​: आज शारदीय नवरात्रि का नौवां दिन है। नवरात्र के नौवें दिन मां दुर्गा की नवीं शक्ति उपासना की जाती है। मां दुर्गा की नौवीं और अलौकिक शक्ति का नाम सिद्धिदात्री है। कहते हैं कि मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से व्यक्ति को हर प्रकार की सिद्धि प्राप्त होती है। मार्केण्डेय पुराण के अनुसार अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्रकाम्य, ईशित्व और वशित्व, कुल आठ सिद्धियां हैं, जो कि मां सिद्धिदात्री की पूजा से आसानी से प्राप्त की जा सकती हैं। देव पुराण के अनुसार भगवान शिव ने भी मां सिद्धिदात्री की कृपा से ही सिद्धियों को प्राप्त किया था और इन्हीं की कृपा से भगवान शिव अर्द्धनारीश्वर कहलाए। अतः आज के दिन विशिष्ट सिद्धियों की प्राप्ति के लिए सिद्धिदात्री की पूजा अवश्य ही करनी चाहिए। नवरात्रि में नवमी पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन को महा नवमी के नाम से भी जाना जाता है। नवरात्रि की नवमी के दिन मां दुर्गा नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री को खीर, पूड़ी, चना, हलवा, नारियल और मौसमी फल का भोग जरूर लगाएं। देवी मां को ये चीजें अर्पित करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम: ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे। ऊँ ग्लौं हुं क्लीं जूं सः ज्वालय ज्वालय ज्वल ज्वल प्रज्वल प्रज्वल ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ज्वल हं सं लं क्षं फट् स्वाहा।। या देवी सर्वभू‍तेषु मां सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से व्यक्ति को हर प्रकार की सिद्धि प्राप्त होती है। देवी सिद्धिदात्री सुख-समृद्धि और धन की प्रतीक हैं। विशिष्ट सिद्धियों की प्राप्ति के लिए भक्तों को मां सिद्धिदात्री की पूजा अवश्य ही करनी चाहिए। नवरात्रि के दिन कन्या पूजन भी किया जाता है। इस दिन छोटी-छोटी कन्याओं को भोजन कराने और दक्षिणा देने से माता रानी प्रसन्न होती हैं और सभी मुरादें पूरी होती हैं। (Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) ये भी पढ़ें- Navratri Ashtami 2024: कल इतने बजे तक रहेगी नवरात्रि की अष्टमी तिथि, कन्या पूजा के लिए जान लें सही मुहूर्त Dussehra 2024: 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा बुराई पर जीत का त्यौहार दशहरा, ये रहेगा पूजा का विजय मुहूर्त आचार्य चाणक्य के अनुसार, गलती से भी न सताएं इन 5 लोगों को, रूठ जाएंगी माता लक्ष्मी None

About Us

Get our latest news in multiple languages with just one click. We are using highly optimized algorithms to bring you hoax-free news from various sources in India.