RELIGION

नवरात्रि में नवमी और दशहरे पर खरीदें ये 5 चीजें, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, धन- समृद्धि प्राप्त होने की है मान्यता

Navratri 2024 Navami And Dussehra Shopping Muhurat: वैदिक ज्योतिष में कुछ ऐसी तिथियों का वर्णन मिलता है, जिन पर कोई नई चीज खरीदना बेहद शुभ होता है। मतलब इन तिथियों पर खरीदने से आपके जीवन में सुख- समृद्धि आती है। यहां हम ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको नवमी और दशहरा तिथि पर खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही जीवन में धन- धान्य की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं नवरात्रि और दशहरा पर कौन सी चीज खरीदना शुभ होता है… नवमी और दशहरे पर कोई भी नया वाहन खरीद सकते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन में धन- समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही वाहन खरीदने से वैभव और समृद्धि की प्राप्ति होती है। नवमी और दशहरे पर नई प्रापर्टी खरीदना मंगलकारी माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। साथ ही व्यक्ति के जीवन में सभी भौतिक सुख बने रहते हैं। पीतल का कलश खरीदना नवमी और दशहरा तिथि पर लाभप्रद माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार पीतल कलश पर कुबेर का वास होता है। इसलिए आपको नवमी पर पीतल का कलश खरीदना चाहिए, जिससे कि आपके घर में संपन्नता बनी रहेगी। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। नवमी और दशहरे पर कामधेनु की मूर्ति धर लाना बेहद मंगलकारी माना जाता है। कामधेनु को मनोरथ पूरी करने वाली गाय कहा जाता है। मान्यता है कि अगर आपकी कोई इच्छा अधूरी रह गई है या आपके पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं, तो कामधेनु गाय की खरीदारी से आपकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही जीवन में सभी भौतिक सुख प्राप्त होते हैं। घर पर नवमी और दशहरे तिथि पर शमी का पौधा खरीदकर लाना चाहिए। मान्यता है शमी का पौधा घर लाने से धन की आवक बढ़ती है। साथ ही दरिद्रता दूर होती है। वहीं शमी के पेड़ का संबंध शनि देव से माना जाता है। इसलिए इस पौधे को घर लगाने से शनि देव की कृपा बनी रहती है।

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024

About Us

Get our latest news in multiple languages with just one click. We are using highly optimized algorithms to bring you hoax-free news from various sources in India.