RELIGION

Durga Navami 2024 Date And Time: 10 या 11 अक्टूबर कब है महानवमी? जानें तिथि और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

Durga Navami 2024 Date And Time in India (शारदीय नवरात्रि दुर्गा नवमी पूजा मुहूर्त 2024): देवी भागवत पुराण में नवरात्रि की नवमी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। आपको बता दें कि नवरात्रि में नौ दिन तक माता के 9 स्वरूपों की आराधना की जाती है। साथ ही अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजन करके माता को विदा करने का विधान है। मान्यता है कन्या पूजन से मां दुर्गा प्रसन्न होकर सुख- समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। देवी भागवत पुराण के अनुसार कन्या पूजन के लिए 3 से 9 वर्ष की कन्याओं को ही आमंत्रित करना चाहिए। साथ ही 9 कन्याओं के साथ 1 लांगुर (बालक) का पूजन कर भोग लगाया जाता है। जिसे बटुक भैरव का रूप माना जाता है। इस साल नवमी और अष्टमी तिथि को लेकर संशय बना हुआ है। आइए जानते हैं नवमी और अष्टमी तिथि और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त… वैदिक पचांग के अनुसार नवमी तिथि की शुरुआत 11 अक्टूबर को 12 बजकर 6 मिनट पर होगा और अगले दिन यानी 12 अक्टूबर को नवमी तिथि सुबह 10 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। ऐसे में नवमी तिथि का कन्या पूजन 12 अक्टूबर को आप 10 बजकर 59 मिनट से पहले पहले कर सकते हैं। इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। इसलिए उस समय किया गया कन्या पूजन मान्य नहीं होगा। पंचांग के मुताबिक 12 अक्टूबर को जो लोग नवमी तिथि का कन्या पूजन करेंगे। वह 12 अक्टूबर शनिवार के दिन शुभ चौघड़िया में सुबह 7 बजकर 51 मिनट से 9 बजकर 13 मिनट तक कन्या पूजन कर सकते हैं। इस समय कन्या पूजन करना मंगलकारी रहेगा।

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024

About Us

Get our latest news in multiple languages with just one click. We are using highly optimized algorithms to bring you hoax-free news from various sources in India.