LIFESTYLE

Diwali 2024: श्रीलंका से लेकर अमेरिका तक… भारत के अलावा इन देशों में धूमधाम से मनाई जाती है दिवाली

Diwali 2024: हिंदुओं के सबसे प्रमुख त्योहारों में शामिल दिवाली को भारत में यूं तो हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसको देश के हर एक कोने में सेलिब्रेट किया जाता है। दिवाली पूरे पांच दिनों तक चलने वाला त्योहार है, जिसमें प्रत्येक दिन का अपना अलग-अलग महत्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। क्या आपको पता है कि दिवाली को भारत के अलावा भी कई देशों में सेलिब्रेट किया जाता है। नेपाल से लेकर मलेशिया और सिंगापुर के साथ-साथ अन्य कई देशों में भी दिवाली मनाई जाती है। ऐसे में इस लेख में हम बताएंगे कि भारत के अलावा भी किन-किन देशों में सेलिब्रेट किया जाता है। भारत के पड़ोसी देश नेपाल में दिवाली को धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन नेपाल के लोग जानवरों और पक्षियों की पूजा करते हैं। नेपाली लोग इस दिन गाय, कुत्ता और कौवे की पूजा करते हैं। दिवाली को नेपाल में ‘स्वान्ति’ कहा जाता है। पड़ोसी देश में भी यह पांच दिन तक सेलिब्रेट किया जाता है, जिसमें पहले दिन से लेकर पांचवें दिन तक अलग-अलग तरह की पूजा की जाती है। पहला दिनः कौवे को खाना खिलाना दूसरा दिन- कुत्ते को भोज कराना तीसरा दिन- मां लक्ष्मी की पूजा करना चौथा दिन: नए साल के रूप में सेलिब्रेट करना पांचवा दिनः भाई टीका (भारत में भाई दूज) श्रीलंका में भी दिवाली को बड़े स्तर पर सेलिब्रेट किया जाता है। इस पड़ोसी देश में तमिल हिंदू समुदाय के लोग रहते हैं, जो दिवाली को मनाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि लंका के राजा रावण का वध करने के बाद भगवान राम जब वापस अयोध्या लौटे थे तब भारत के अलावा श्रीलंका में भी दीपोत्सव का त्योहार धूमधाम से मनाया जाने लगा। इस दिन श्रीलंका के लोग मिट्टी का दिया जलाते हैं और एक दूसरे से मिलते हैं। अमेरिका में भारतीय मूल के नागरिक बड़ी संख्या में रहते हैं। वह अमेरिका में बसने के बाद भी अपनी परंपरा से जुड़े हुए हैं। अमेरिका में रहने वाले लोग भी दिवाली का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाते हैं। मालूम हो कि पिछले कुछ सालों से अब अमेरिकी राष्ट्रपति भी दिवाली मना रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लेकर वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन भी व्हाइट हाउस में दिवाली को सेलिब्रेट करते रहे हैं। थाईलैंड में दिवाली मनाई जाती है, लेकिन यहां पर दिवाली को क्रियोंध नाम से जाना जाता है। इस दिन थाईलैंड में केले की पत्तियों से दीपक बनाया जाता है और रात के समय पूरे शहर में जलाया जाता है। दीपक को जलाकर इसको नदी में बहा दिया जाता है। भारत के अलावा मलेशिया और सिंगापुर में दिवाली मनाई जाती है। यहां पर इस दिन छुट्टी रहती है और कई तरह के कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। ब्रिटेन में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के नागरिक रहते हैं। यहां पर भी दिवाली को सेलिब्रेट किया जाता है। ब्रिटेन में मौजूद भारतीय के साथ-साथ अंग्रेज भी इस त्योहार को काफी धूमधाम से मनाते हैं। भारत में जिस तरह से पटाखे जलाए जाते हैं वैसे ही ब्रिटेन में पटाखे जलाए जाते हैं। None

About Us

Get our latest news in multiple languages with just one click. We are using highly optimized algorithms to bring you hoax-free news from various sources in India.